Corporate Partnerships Will Accelerate Service and Social Change: Prashant Agarwal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कॉरपोरेट साझेदारी से सेवा और सामाजिक बदलाव को मिलेगी गति : प्रशांत अग्रवाल

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 7:43 PM (IST)
कॉरपोरेट साझेदारी से सेवा और सामाजिक बदलाव को मिलेगी गति : प्रशांत अग्रवाल
13वें फॉर्मरली इंडिया CSR एवं ESG समिट का समापन उदयपुर। कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व को जनकल्याण और समावेशी विकास से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित 13वें फॉर्मरली इंडिया CSR एवं ESG समिट का समापन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में हुआ। नारायण सेवा संस्थान एवं सीएसआर बॉक्स के तत्वावधान में आयोजित समिट में करीब 2,000 कॉरपोरेट प्रतिनिधियों और एनजीओ ने सहभागिता की। समापन समारोह में संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने संस्थान की सेवा यात्रा और दिव्यांगजनों के उपचार, सुधारात्मक शल्य चिकित्सा, कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स, पुनर्वास तथा आत्मनिर्भरता से जुड़े प्रकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं और कॉरपोरेट जगत के बीच सहयोग को जरूरतमंदों के जीवन में स्थायी बदलाव लाने का प्रभावी माध्यम बताया।
मुख्य अतिथि शिवराज सिंह चौहान ने कॉरपोरेट जगत से ग्रामीण विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ. अजीत माधवराव घोपचड़े तथा आईआईटी मद्रास के डीन (एलुमनी एवं कॉरपोरेट रिलेशंस) प्रो. अश्विन महालिंगम विशिष्ट अतिथि रहे।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, चिकित्सा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को ‘डूइंग गुड फॉर भारत अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान, श्री प्रशांत अग्रवाल एवं अन्य अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए। समिट में CSR एवं ESG के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement