cooker cracked while boiling peas in Bharatpur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भरतपुर की होटल में मटर उबालते समय कुकर फटा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 अगस्त 2016 1:08 PM (IST)
भरतपुर की होटल में मटर उबालते समय कुकर फटा
भरतपुर। कलक्ट्रेट रोड पर बिजलीघर के पास स्थित जीत होटल में शुक्रवार दोपहर प्रेशर कुकर फट गया। प्रेशर कुकर में मटर उबल रहे थे। अधिक प्रेशर बनने और सीटी के रास्ते उसके नहीं निकलने से कुकर ही फट गया। कुकर खुले में होने से त्रिपाल ही फटकर रह गया और बड़ा हादसा होने से टल गया। धमाके की आवाज से आस-पास के लोग भयभीत हो गए। बिजली घर पास में होने से एक बार तो अफरा-तफरी मच गई बाद में घटना के बारे में पता चलने पर राहत की सांस ली।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement