उदयपुर। गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने वनरक्षकोंं से वन, पर्यावरण और नैसर्गिक संपदाओं के संरक्षण एवं संवर्धन तथा जनता के हित में अपनी सेवाओं का बेहतर निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा है कि प्रशिक्षण में सीखे गए व्यावहारिक ज्ञान का राज-काज में उपयोग कर पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य संपादन करें। गृह मंत्री कटारिया बुधवार को उदयपुर जिले के खेरवाड़ा स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में चल रहे वनरक्षकों के 90 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण के पूर्ण होने पर आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि पद से संबोधित कर रहे थे।
मुख्य अतिथि गृह मंत्री ने वनरक्षकों से कहा कि वे प्रशिक्षण की पूरी-पूरी सार्थकता सिद्ध करते हुए लगन, निष्ठा एवं समर्पण से विभागीय दायित्वों को बखूबी निर्वाह करें।