कटारिया ने पुलिस एवं वन विभाग के समन्वय से संपन्न शिविर को अभूतपूर्व
बताया और कहा कि भविष्य में भी यह परंपरा बरकरार रहेगी जिससे कि अधिकारियों
एवं कार्मिकों की कार्यशैली में निखार आएगा। समारोह में विशिष्ट अतिथियों
के रूप में खेरवाड़ा विधायक नानालाल अहारी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक डीपी
शर्मा, डीआईजी प्रशिक्षण सवाई सिंह चौधरी, उप जिलाप्रमुख सुंदरलाल भाणावत,
प्रधान अमृतलाल मीणा उपस्थित थे।
पौधरोपण भी हुआ