Contracted workers continue strike-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल जारी, अस्पताल में नहीं दी धरने की अनुमति

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 12:11 PM (IST)
अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल जारी, अस्पताल में नहीं दी धरने की अनुमति
सिरसा। नेशनल हेल्थ मिशन के अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रही। सिरसा के नागरिक अस्पताल में धरना देने आए इन कर्मचारियों को परिसर में धरना देने की अनुमति नहीं मिली। नागरिक अस्पताल के सीएमओ खुद धरनास्थल पर पहुंचे और उन्हें धरना नहीं देने दिया। कर्मचारियों ने कहा कि ऐसा कर सरकार उनकी आवाज दबाना चाहती है, लकिन कर्मचारियों का विरोध जारी रहेगा और वे अस्पताल के बाहर धरना देंगे। आपको बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को प्रदेश के सभी अस्पतालों के सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि अस्पताल परिसर में कर्मचारियों को धरना नहीं देने दिया जाए। नागरिक अस्पताल के सीएमओ सूरजभान ने कहा कि उन्हें जो आदेश मिले हैं, वे उनकी पालना कर रहे हैं, फिर भी अगर कोई अस्पताल परिसर में धरना देता है तो पुलिस की मदद से उन्हें हटवा दिया जाएगा। यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान... यह भी पढ़े :सावधानः उत्सव के सीजन में मार्केट में नकली खोया और मिलावटी मिठाई, SEE PIC

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement