जयपुर। भारतीय जनता पार्टी, जयपुर शहर अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से संविधान दिवस पर देश का संविधान लिखने वाले डॉ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ती पर माल्र्यपण कर बाबा साहेब को याद किया।
शहर अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश किराड़ ने बताया कि इस अवसर पर शहर भाजपा के अध्यक्ष संजय जैन ने बाबा साहेब की मूर्ती पर माल्यपर्ण कर बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की बाबा साहेब के लिखे संविधान से पूरा देश एकता के सूत्र मे बंधा हुआ है और हर नागरिक समानता के अधिकार से जीवन ज्ञापन कर रहा है। इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश मंत्री मुकेश गर्ग सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा के आगे पुष्पाजंलि अर्पित की।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर