महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग और एनएसएस इकाई की ओर से संविधान दिवस के मौके पर एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्तमान परिदृश्य में नागरिकता एवं नागरिकों के मौलिक कर्तव्य विषय को लेकर चर्चा की गई। साथ ही इस बार संविधान दिवस को मौलिक कर्तव्य के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मौलिक कर्तव्यों की शपथ भी दिलाई गई। परिचर्चा के दौरान विश्वविद्यालय के एनएसएस संयोजक डाॅ दिनेश चहल ने कहा कि बिना मौलिक कर्तव्यों के मौलिक अधिकारों का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था ने हमें कई प्रकार की सुविधाएं दी है। हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम सकारात्मक सोच के साथ कर्म करते रहे और अपने समाज और देश को परिवार के सदस्य के रूप में उसका प्रतिफल दें। वहीं डाॅ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों के कत्र्तव्य पर बोलते हुए कहा कि विद्यार्थी ही देश का भविष्य होते हैं।
500,2000 के नोटों की हो सकती है नकल