Congressmen, fan, net-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेसियों ने बाटी मच्छरदानी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 सितम्बर 2016 9:00 PM (IST)
कांग्रेसियों ने बाटी मच्छरदानी
जालोर। नेहड़ क्षेत्र के में पानी भराव वाले प्रभावित गांवों में मच्छरों से जूझ रहे लोगों के बचाव के लिए कांग्रेस पदाधिकारी मैदान में उतरे हैं। प्रदेश कांग्रेस सचिव जयंती विश्नोई ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रभावित परिवारों को मच्छरदानी बाटी। बिश्नोई ने बताया कि प्रशासन का कार्य तो है ही, हम भी सेवा में हाथ बंटा दें तो अच्छा रहता है। हर व्यक्ति की जिम्मेदारी होती है कि वह भी संकट के समय मददगार बनें। उल्लेखनीय है कि पिछले 20 दिनों से बाढ़ से घिरे दर्जनों गांव में प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की मदद नहीं मिलने से नेहड़ क्षेत्र के लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अधिकांश गांवों का उपखंड मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस सचिव जयंती विश्नोई ने नेहड़ क्षेत्र के बिछावाड़ी अमरपुरी सहित दर्जनों प्रभावित परिवारों को मच्छरदानी बांटी इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव सर्जनसिंह राठौड़ यूथ, कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष राजुराम मेघवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जगदीश सारण सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement