बूंदी । कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से जी.वी.के. प्रोजेक्ट डायरेकटर अनुपम गुप्ता का पुतला फूंका कर प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ओवरब्रिज के निर्माण मे भ्रष्टाचार हुआ है जिसके दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। इस सम्बंध मे अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पीयूष जैन के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया । जैन ने बताया कि फोरलेन पर लगातार हो रहे हादसे के जिम्मेदार कौन है। पूर्व मे यहा पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत हो चुकी है।
वही शनिवार की रात को ट्रक पलट गया है। हाईवे निर्माण कम्पनी भी मरम्मत के नाम पर महज लीपापोती कर रही है। इससे स्पष्ट है कि आगे भी भविष्य मे इस तरह की कोई बडी घटना घटित हो सकती है। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव शोयब मद्रासी ने कहा कि यह पहली बार नहीं हुई इससे पहले भी एक पूरी दीवार की टाईल्स इसी तरह ढह गई है जो कि फोरलेन कम्पनी द्वारा किए भ्रष्टाचार को उजागर करता है। इससे दिन व रात मे दुर्घटना की स्थिति बन रही है तेज गति से र्दौड रहे वाहनों से हादसों का ग्राफ बढने लगा है। इस सम्बंध मे अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि जल्द ही जांच कमेटी बनाकर इस सम्पूर्ण प्रकरण की जांच करवाई जायेगी व दोषियों को सजा दी जायेगी। ज्ञापन देने वालों मे एनएसयूआई प्रदेश सचिव यासीन कुरेशी,युधिष्ठर मीणा, एनएसयूआई जिला महासचिव हितेश खींची, सहित बडी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज