करौली। जिला मुख्यालय सहित जिले के हिण्डौन सिटी,सपोटरा नादौती मण्डरायल उपखण्ड मुख्यालयो पर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस के निर्देशन में शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं बिजली की दरे बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्र्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम राजेन्द्र गोयल को ज्ञापन सौंपकर रोष जताया । कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुऐ भाजपा सरकार पर आरोप लगते हुए बताया की राजस्थान में दो वर्षो में सभी श्रेणी के उपभोक्ताओ पर लगभग 34 प्रतिशत विधुत दरो में बढ़ोतरी होने से गरीब व माध्यम वर्गीय परिवारों के बज़ट को बिगाड़ दिया है । वही सपोटरा मे प्रतिपक्ष के उपनेता रमेश मीणा के नेतृत्व मे सपोटरा मे आमसभा का आयोजन हुआ जिसमे मीणा ने सरकार को विफल करार दिया ।