Congress protest in bundi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजली समय पर दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 12:02 PM (IST)
बिजली समय पर दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना
बूंदी। किसानों को रात्रि के समय मेें आपूूर्ति की जाने वाली बिजली को समय पर दिलाने की मांग को लेकर कोटा देहात कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना शुरू हुआ। देहात कांग्रेस के रामकुमार दाधीच के नेतृत्व में शुरू किए धरने को जहाजपुर विधायक धीरज गुर्जर एंव बूंदी उपजिला प्रमुख सत्येन्द्र मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग जायज है। उन्हें दिन में बिजली मिलनी चाहिए। इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान देहात कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी धरने में मौजूद रहे। यह भी पढ़े :ये 5 चीजें ना रखें घर में, वरना नहीं संवरेगी किस्मत यह भी पढ़े :गिफ्ट में ना दे ये 10 चीजें, शनिदेव हो जाएंगे नाराज!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement