Congress delegation from Bharatpur met former Chief Minister Ashok Gehlot in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भरतपुर के कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की मुलाकात

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026 4:44 PM (IST)
भरतपुर के कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की मुलाकात
खास खबर। भरतपुर दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर भरतपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक शिष्टमंडल (प्रतिनिधिमंडल) ने पूर्व पार्षद रेनू गौरावर के कुशल नेतृत्व में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। यह शिष्टमंडल पूर्व मुख्यमंत्री के जयपुर स्थित उनके निजी आवास पर पहुंचा, जहां सभी सदस्यों ने उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भरतपुर की स्थिति पर हुई विस्तृत चर्चाः
मुलाकात के दौरान शिष्टमंडल की अगुआ रेनू गौरावर ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भरतपुर के वर्तमान राजनीतिक माहौल और स्थानीय समीकरणों से विस्तार से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने भरतपुर शहर की वर्तमान चरमराती हुई प्रशासनिक व्यवस्थाओं, नागरिक समस्याओं और स्थानीय मुद्दों की ओर पूर्व मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया।
शिष्टमंडल में शामिल प्रमुख चेहरेः
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में पूर्व पार्षद रेनू गौरावर के साथ भरतपुर शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित गौरावर, पूजा शर्मा, पवन सिंह और जयप्रकाश शर्मा सहित कई स्थानीय कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और त्यौहार की शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement