Complete Development with Coordination - DSP Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समन्वय से पूरे करें विकास कार्य - डाॅ एस पी सिंह

khaskhabar.com: सोमवार, 01 मई 2017 6:52 PM (IST)
समन्वय से पूरे करें विकास कार्य - डाॅ एस पी सिंह
बारां। जिला कलक्टर डाॅ एस पी सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्हें आमजन की बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा और स्वास्थ्य आदि आधारभूत सेवाओं से संबंधित जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर राहत दिए जाने के निर्देश दिए। वे सोमवार को मिनी सचिवालय सभागार में आवश्यक सेवाओं, पेयजल मौसमी बीमारियों और कुपोषण निवारण संबंधी बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों को समन्वय से कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं के निस्तारण हेतु सजग रहना चाहिए, जिससे समयबद्ध सीमा में राहत दी जा सके। उन्होंने बैठक में बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, रसद, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों से विकास कार्यों व लक्ष्यों की प्रगति रिपोर्ट लेकर आने के आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर वासुदेव मालावत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रामजीवन मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement