संगरुर। तोलेवाल गांव में रविवार शाम धान काटते समय कम्बाइन में करंट आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बिंद्र सिंह और गुरजंट सिंह कम्बाइन से धान की फसल काट रहे थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने कम्बाइन को वापस मोड़ने की कोशिश की तो कम्बाइन खेतों से गुजर रही कम ऊंचाई वाली हाई वोल्टेज बिजली तारों की चपेट में आ गई। इस दौरान ट्रेक्टर पर काम कर रहे बूटा सिंह ने कम्बाइन सवारों को बचाने की कोशिश की। लेकिन इसके चलते वो भी करंट की चपेट में आ गया और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े :खास खबर EXCLUSIVE : मुलायम ही चल रहे हैं चुनावी चौसर की चालेंयह भी पढ़े :डॉक्टर को छोडो,स्मार्ट कपडा बता देगा आपको क्या है बीमारी...