मिशन निदेशक आज यहां एसजीपीजीआई के सभागार में हेल्थ केयर एक्जीक्यूटिव मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम के अन्तर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ कर रहे थे। इस अवसर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों का आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चिकित्सकीय व्यवस्था का प्रबंधन इस प्रकार करें, जिससे रोगियों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें और उन्हें इधर-उधर इलाज के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास को वर्तमान परिवेश में तैयार करना है।