cmo provide health services to people alok kumar Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को मुहैया कराएं CMO: आलोक कुमार

khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 6:08 PM (IST)
स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को मुहैया कराएं CMO: आलोक कुमार
उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जहां सीएमओ विभिन्न प्रबंधन तथा व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पहलुओं के बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों से नवीनतम् जानकारी हासिल करेंगे, वहीं उनका यह भी दायित्व है कि वे अपने-अपने जनपदों में अधीनस्थों को भी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन में दक्ष करें। उन्होंने कहा कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी जब तक स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों को नहीं होगी, तब तक उसका सुचारू रूप से क्रियान्वयन संभव नहीं है। सीएमओ को अपने दायित्वों का निर्वहन इस प्रकार करना होगा, जो अधीनस्थों के लिए आदर्श बन सकें। आलोक कुमार ने कहा कि सीएमओ को स्वास्थ्य सेवाओं का ऐसे प्रबंधन करना चाहिएए ताकि निचले स्तर के कर्मी भी उनसे परिचित हो सकें और वे अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकें।

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement