लखनऊ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उ0प्र0 के मिशन निदेशक आलोक कुमार ने कहा है कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में रखा है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर नागरिक को आवश्यकतानुसार बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं सुलभ हों। इसके लिए हर स्तर पर चिकित्सा व्यवस्था को प्रभावी और सुदृढ़ किया गया है। सरकार का यह भी प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके क्षेत्र अथवा आस.पास के शहरों नगरों में अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि सरकार की यह प्राथमिकता है कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे, इसके लिए सीएमओ को अपनी जिम्मेदारियाँ और प्रभावी रूप से निभानी होंगी।