khaskhabar.com: बुधवार, 03 अगस्त 2016 5:38 PM (IST)
जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सीएमओ में विधायक राजेंद्र भादू के द्वारा लिखी गई पुस्तक दो साल बेमिसाल का विमोचन किया। इस पुस्तक में विधायक राजेंद्र भादू ने अपने विधानसभा क्षेत्र सूरतगढ़ में करवाए गए विकास कार्यों के बारे में बताया है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि ये पुस्तक काफी उपयोगी सिद्ध होगी। वहीं इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी भी मौजूद रहे।