CM of water self help workshop-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएम जल स्वावलम्बन की कार्यशाला आयोजित

khaskhabar.com: शनिवार, 10 सितम्बर 2016 5:32 PM (IST)
सीएम जल स्वावलम्बन की कार्यशाला आयोजित
श्रीगंगानगर । मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के दूसरे चरण की सफलता के लिए जल का संग्रहण,संरक्षण एवं संवर्धन के लिए 47 ग्राम पंचायतों व दो शहरों में अभियान चलाया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए आमजन को जोडा जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्राम मीणा ने शनिवार को जिला परिषद में सामाजिक संगठनों ,धार्मिक ट्रस्टों, गैर सामाजिक संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों एवं दानदाताओं की एक दिवसीय कार्यशाला में यह बात कही। उन्होने कहा कि गत अभियान में जिले में 712 कार्य पूर्ण किए गए तथा आमजन का पूरा सहयोग मिला। अधिकांश कार्य जोहड, टांके एवं पक्के खालों से संबंधित थे। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रचना भाटिया ने कहा कि जल को बचाने के लिए मुख्यमंत्रा जल स्वावलम्बन अभियान को जन आंदोलन के रूप में लेना होगा तथा सभी जागरूक नागरिकों को जल संरक्षण के कार्य में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होने कहा कि दौड़ते जल को चलना तथा चलते जल को रेंगना सिखाना है तथा रेंगते हुए जल को रोक कर उसका उचित जल प्रबन्धन करना है। 437 गांवों में चलेगा अभियान मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान । अभियान के दूसरे चरण में जिले की 47 ग्राम पंचायतों के 437 गांवों में तथा श्रीगंगानगर शहर व सूरतगढ शहर में यह अभियान चलाया जाएगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement