राजसमन्द। दीपावली पर्व की तैयारियों को लेकर पुलिस थाना परिसर में पुलिस उपाधीक्षक चन्दन सिंह की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में दीपावली व गोवद्र्धन पूजा का पर्व शांति व सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गई। बैठक में सीएलजी सदस्यों द्वारा आतिशी मार्केट को अन्यत्र स्थानांतरित करने, लक्ष्मी बाजार में गश्त बढ़ाने, हाथ ठेला वालों को व्यवस्थित करने, सीसीटीवी कैमरों से शहर की निगरानी कराने, भारी वाहनों की नगर में एंट्री का समय तय करने जैसी मांगों पर विचार किया गया। बैठक में एसडीएम गोपाललाल स्वर्णकार, थाना प्रभारी करणसिंह राव, सुनील जैन, भैरूलाल कुमावत, ओम प्रकाश पारीक, गजेन्द्र, पालिका अधिकारी गोपालसिह राठौड़, प्रताप सिंह मेहता, यशवंत चौरडिय़ा, राजमल सोनी, चतरलाल डांगी, मंजू सरणोत, सुनील गांधी, प्रहलाद सिंह चूंडावत, श्याम लाल टेलर, राजेश पालीवाल, रजलेश जीनगर व राजेश पालीवाल सहित सीएलजी सदस्य उपस्थित थे।
यह भी पढ़े :अब सिर्फ चौथी तक फेल नहीं करने की नीति, 8वीं तक लर्निंग लेवलयह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई