अलवर। कठूमर विधायक मंगलराम कोली ने सोमवार को गांधी पार्क मे भाजपा की ओर से चलाए गए स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री राजकुमार पण्डा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय निवासियों ने भी भारी संख्या में अभियान में भाग लेकर अपने आसपास झाडू लगाकर व कूड़ा उठाकर सफाई की। राजकुमार पण्डा जिला मंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग सफाई अभियान में सहयोग दें।