City garbage will auto-tipper-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शहर से कचरा उठाएंगे ऑटो टिपर

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 4:18 PM (IST)
शहर से कचरा उठाएंगे ऑटो टिपर
भीलवाड़ा। नगर परिषद् की ओर से शहर में कचरा उठाने के लिए 13 ऑटो टिपर लगाये है। जिन्हे परिषद् सभापति ललिता समदानी सहित कई पार्षदों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही सभापति ने सुबह की सब्जी मण्डी में जाकर महिला व सब्जी खरीदने वालों को प्लास्टिक की थैलियों की जगह कपडे की थैलियां वितरण की। इस दौरान उन्होने सभी से कपडे की थैली का ही प्रयोग करने का आव्हान किया। सभापति समदानी ने इस दौरान कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था बनाने व कचरा उठाने के लिए आज 13 ऑटो टिपर लगाये गये है। ये सभी ऑटो वार्डों में जाकर लोगों के घरों से कचरा लेगें और उन्हे कचरा स्टेण्ड तक पहुंचायेंगें। इसके साथ ही हमने आज सब्जी खरीदने आये लोगों के हाथों से प्लास्टिक थैलियां लेकर उन्हे कपडे की थैलियां दी है। जिससे प्लास्टिक की थैलियों से पर्यावरण प्रदुषण ना हो। यह भी पढ़े : BJP MLA बोले- अडानी अंबानी को थी नोटबंदी की पहले से जानकारी
यह भी पढ़े : शादी की शहनाई में बजी पीएम मोदी की धुन, थिरक रहे लोग

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement