Chittorgarh Civic Body Elections 2026: Voter Turnout in District by 1 PM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चित्तौड़गढ़ निकाय चुनाव 2026 : जिले में दोपहर 1 बजे तक 44.87 प्रतिशत वोटिंग

khaskhabar.com: बुधवार, 09 सितम्बर 2026 4:14 PM (IST)
चित्तौड़गढ़ निकाय चुनाव 2026 : जिले में दोपहर 1 बजे तक 44.87 प्रतिशत वोटिंग
चित्तौड़गढ़। राजस्थान नगर निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत बुधवार को चित्तौड़गढ़ सहित जिले की तीन नगरीय निकायों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। मतदान के बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्म नारायण जोशी भी कमान संभाले हुए दिखाई दिए। भाजपा नेता जोशी ने कहा कि अलग-अलग वार्डों की स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियां भिन्न हैं। संभव है कि किसी वार्ड विशेष में निर्दलीय उम्मीदवार जीत दर्ज कर ले, लेकिन समग्र नतीजे हमारे पक्ष आने की उम्मीद है। उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी के पक्ष में बने सकारात्मक माहौल और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को अपने दावे का मुख्य आधार बताया। दोपहर 1 बजे तक बेगूं में सबसे ज्यादा मतदान
जिले की तीन नगरीय निकायों—चित्तौड़गढ़, बेगूं और रावतभाटा में दोपहर 1 बजे तक कुल 44.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निकायों के अनुसार मतदान की स्थिति:
बेगूं: 50.78%
चित्तौड़गढ़: 45.67%
रावतभाटा: 39.49%
चित्तौड़गढ़ नगर निकाय के कुल 60 वार्डों में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच बहुकोणीय मुकाबला बना हुआ है। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं, जबकि कुछ केंद्रों पर मतदान की रफ्तार धीमी रही। अब सभी की निगाहें अंतिम मतदान प्रतिशत और आगामी परिणाम पर टिकी हैं, जिससे तय होगा कि 60 वार्डों की इस जंग में बाजी किसके हाथ लगती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement