फाजिल्का। बुराई पर अच्छाई का जीत का प्रतीक दशहरा पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। वहीं छोटे छोटे बच्चे भी इसे मनाने में पीछे नहीं रहे। इसी के चलते स्थानीय आर्य नगर में बच्चों ने रावण के पुतले का दहन किया। बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी से पैसे जोडक़र रावण का पुतला बनाया और बच्चों ने शपथ ली कि वह भविष्य में गलत कार्य नहीं करेंगे। वहीं देर शाम बच्चों ने रावण के पुतले को अग्नि भेंट कर दिया।