Advertisement
सियोल घोषणापत्र पर मुख्य सचिव ने किए हस्ताक्षर

वी. श्रीनिवास ने संयुक्त अध्ययन, नीतिगत संवाद और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्ञान एवं अनुभवों के आदान-प्रदान के जरिए शोध को प्रशासनिक कामकाज से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और निजी संसाधनों को ऐसी पहलों में लगाया जाना चाहिए, जिनसे समाज को मिलने वाले लाभों का ठोस आकलन किया जा सके। इसके लिए विश्वसनीय मूल्यांकन, पारदर्शिता और जवाबदेही महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने बताया कि भागीदार संस्थाएं इन सिद्धांतों को व्यावहारिक सहयोग में बदलने और अपनी प्रगति साझा करने का प्रयास करेंगी। राजस्थान के लिए यह सहभागिता जनसेवाओं और जनशिकायतों के निस्तारण से जुड़े अपने अनुभव अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखने तथा दूसरे देशों की प्रभावी कार्यप्रणालियों से सीखने का अवसर प्रदान करती है।
अन्य हस्ताक्षरकर्ताओं में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स एंड इंस्टीट्यूट्स ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन की अध्यक्ष प्रो. लीजेल लुएस, यूरोपियन ग्रुप फॉर पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की अध्यक्ष प्रो. सबीने कुलमान और एशियन ग्रुप फॉर पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के अध्यक्ष प्रो. एको प्रासोजो शामिल रहे। आईआईएएस 2026 सियोल सम्मेलन की आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. यंग बम ली और 100x इम्पैक्ट के मुख्य कार्यकारी कियरन बॉयल (ओबीई) ने भी घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


