khaskhabar.com: रविवार, 13 नवम्बर 2016 11:37 AM (IST)
अमृतसर। सुच्चा सिंह छोटेपुर ने तरनतारन में अपना उम्मीदवार प्रो.गुरविंदर सिंह ममणके के साथ मिलकर अपना पंजाब कार्यालय का शुभारंभ कर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का मुख्य हिस्सा है। इसलिए एसवाईएल के मुद्दे पर सभी को एक साथ होकर इसका हल निकालना चाहिए। एसवाईएल के मुद्दे पर अकाली-भाजपा व कांग्रेस सिर्फ नौटंकी ही कर रही है। तरनतारन में कार्यालय का शुभारंभ करने से पहले छोटेपुर अपने समर्थकों के साथ श्री दरबार साहिब तरनतारन में नमस्तक भी हुए जहां उन्होंने माथा टेक आर्शीवाद प्राप्त किया। छोटेपुर ने कहा कि यह तो पहले से ही नियत होता है कि शहीद के परिवार को पांच लाख, पांच लाख का प्लॉट और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। शहीदों के परिवारों को कम से कम एक करोड़ रुपए की सहायता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई पार्टी व देश शहीदों की इस शहदात का मूल्य नहीं चुका सकती। छोटेपुर ने कहा कि अगर पंजाब में उनकी पार्टी आएगी तो शहीदों के परिजनों की हर संभव सहायता करेगी।
यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं
ग़म... पढ़े पूरा मामलायह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS