Advertisement
पंजाब के बरनाला में चेकिंग अभियान, ट्रैफिक के नए नियमों के बारे में किया जागरूक

उन्होंने आगे कहा, "अभिभावकों को विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है कि वे अपने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलान के लिए नहीं दें। छोटे बच्चे 50 सीसी से कम क्षमता वाले वाहन चला सकते हैं। इसके लिए बच्चों को यातायात नियमों का पालन करना होगा। यात्रा करते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करें और हेलमेट लगाएं।"
डीएसपी ट्रैफिक मंजीत सिंह ने आगे बताया, "सरकार ने इन कानूनों को लागू करने के लिए 20 दिन का समय और दिया है ताकि लोगों को जागरूकता के लिए अधिक समय मिल सके। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है, जहां भी कुछ गलत होगा, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।"
पंजाब में ट्रैफिक के नए नियमों को लेकर कर्मचारी नेता राजीव कुमार ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने से देश में सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो जाती है। 1 अगस्त से नए ट्रैफिक नियम लागू हो रहे हैं, जिसके अंतर्गत 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के गाड़ी व बाइक चलाने पर पाबंदी है। इससे बच्चों द्वारा गलत ड्राइविंग के मामले कम होंगे। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। ऐसा न करने पर दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि 18 साल से ऊपर के हर बच्चे के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। इस संबंध में अभिभावकों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बरनाला
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


