khaskhabar.com: सोमवार, 29 अगस्त 2016 7:05 PM (IST)
भरतपुर। लॉटरी में साढ़े चार लाख का इनाम लगा है लेकिन उसके लिए आपको दो लाख रुपए जमा कराने होंगे इसी लालच में शहर के कंपनी बाग निवासी गणपतलाल ठगे गए। जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय गणपतलाल सोमवार सुबह स्कूटी से कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र से निकल रहें थे। यहीं पर खड़े एक युवका ने उन्हें रोक लिया और उन्हें कहा कि महावीर विकलांग समिति की ओर से लॉटरी निकाली जा रही है। इसी दौरान दो युवक ओर आ गए है वे भी लॉटरी निकालने लगे। तभी एक युवक ने कहा कि आपको लॉटरी में साढ़े चार लाख रुपए का ईनाम लगा है।