Advertisement
चंबा : भूस्खलन की चपेट में आए पांच श्रद्धालु बोले - पूजा कर रहे थे, अचानक गिरने लगे पत्थर

जिला प्रशासन को जैसे ही पता चला कि मणिमहेश की यात्रा पर गए श्रृद्धालु चोटिल हुए हैं, उसने स्थानीय अस्पताल को जानकारी दी।
घटना स्थल पर एंबुलेंस भेज कर घायलों को अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। अन्य दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। चौदह सदस्यीय यात्रियों का यह समूह कांगड़ा जिला के इच्छी, विंद्रवन तथा जमानावाद गावों का रहने वाला है।
घायलों के अनुसार, जब वे ऊपर भगवान की पूजा कर रहे थे, तभी ऊपर से पत्थर गिरने लगे जिसकी चपेट में वे आ गए। अन्य लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंबा
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


