CCTV cameras in IG Square-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आईजी चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाए

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 नवम्बर 2016 5:07 PM (IST)
आईजी चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाए
हिसार। शहर में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बीती देर शाम आईजी चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस चौक पर अलग-अलग दिशा में तीन कैमरे लगाए गए हैं, जिनका संचालन जल्द ही शुरु हो जाएगा। सब कुछ सही रहता है तो आज देर शाम तक इन कैमरों को चालू कर दिया जाएगा। इनका कंट्रोल आईजी कार्यालय में ही होगा। यह प्रोजेक्ट यदि कामयाब हो जाता है तो जल्द ही शहर के अन्य चौराहों पर भी सीसीटीवी कमरों को सुचारू किया जाएगा। खास बात रहेगी कि इन कैमरों का कंट्रोल एक ही स्थान पर रखा जाएगा, जिससे अधिकारी वहीं बैठे-बैठे शहर के अलग-अलग स्थानों पर होने वाली गतिविधि पर नजर रख सकेगा। बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement