कानपुर। बाबूपुरवा के टीपी नगर में बुधवार को पत्रकार की कार का सीशा तोड़ कर चोरों ने 20 हजार रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद चोरों की तलाश करनी शुरु कर दी। उन्नाव निवासी अनूप सिंह एक समाचार पत्र में संवाददाता के पद पर तैनात है। अनूप ने बताया कि आज सुबह ट्रक के पहियों में टॉयर डलवाने के लिए टीपी नगर स्थित गुड्विल कैरी कारपोरेशन ट्रांसपोर्टर के यहां आये थे। कार के अन्दर रखे बैग में 70 हजार रुपये में से 50 हजार रुपये लेकर अन्दर ऑफिस में देने गये थे। तभी चोरों ने कार की बायी तरफ का शीसा तोड़ कर बैग में पार कर दिया। जिसमें 20 हजार रुपयेए एटीएमए वोटर कार्ड सहित अन्य किमती सामान था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद चोरों की तलाश करनी शुरु कर दी।