Car collision killed one farmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार की टक्कर से एक किसान की मौत

khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 4:10 PM (IST)
कार की टक्कर से एक किसान की मौत
राजसमन्द। कुंवारिया थाना क्षेत्र के लापसिया चौराहे पर रविवार को दोपहर 12 बजे के करीब राजसमंद भीलवाड़ा फोरलेन पर गुजर रही एक मारुति कार सवार ने एक मोटरसाइकिल सवार को चपेट में ले लिया जिससे मौके पर मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। कार चालक टक्कर लगाकर मौके से फरार होगया जिसे पुलिस ने रूपा का खेड़ा टोल नाके पर पकड़ लिया मौके पर पहुंचे कुंवारिया थानाधिकारी ने कार को जप्त कर कार्यवाही शुरू की है कुंवारिया थाना अधिकारी पारस मल वी र वाल ने बताया कि कार की चपेट में आने से लापसिया निवासी बद्रीलाल पिता किशन लाल जाट उम्र 42 वर्ष वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर फोर लाइन पर चल रहा था की पीछे से एक कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने शव को कुंवारिया मोर्चरी में लाया गया जहां पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंपा गया गांव के छी तर मल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कार चालक उदयपुर का था वह गंगापुर से कांकरोली की तरफ आ रहा था

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement