चम्बा। चम्बा- पठानकोट
एनएच मार्ग पर स्थित चनेड़ नामक गांव के वीरवार को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क
गई। लेकिन सौभाग्य से चालक को उस समय जीवनदान मिल गया जब कार अचानक खाई में एक जगह रुक गई और वह सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब हो गया। वहां से कार थोड़ी भी आगे जाती तो सैकड़ों फुट गहरे नाले में जा गिरती और कुछ सुरक्षित नहीं बचता। चालक का कहना था कि उसने तो
अपनी जिंदगी को समाप्त ही समझ लिया था, लेकिन मौत जैसे उसे छू कर चली गई। लोगों
में इस सड़क दुर्घटना की बहुत चर्चा है।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी