अमृतसर। जंग के डर से घर से बेघर हुए भारत पाक से
सटे गॉव के लोगो की मुश्किलें सुनने आज कांग्रेस कमेटी पंजाब के प्रधान
कैप्टेन अमरिंदर सिंह पहुंचे। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी पंजाब के प्रधान ने
कहा की गॉव खाली कराना पंजाब सरकार का स्टंट है। वह बॉर्डर एरिया से गॉव
के लोगो की वोट बटोरना चाहते है। बॉर्डर एरिया में रहने वाले लोग पंजाब
सरकार की बातो में न आये। ये जंग नहीं लगनी ये बादल सरकार की चाल है। उन्होंने सीमा
से सटे गॉव के लोगों को कहा की पंजाब सरकार की बातो में न आये। अपने घरो
में रह कर अपनी खेती करे।उन्होंने बताया कि बॉर्डर एरिया से
सटे गॉव राजताल में घर ले लिया है। वह आने वाले समय में वही पर रहेंगे।