Call for Honoring the Cow at Shri Baba Dham: Light a Lamp in Every Home During Deepotsav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्री बाबा धाम में गौ सम्मान का आह्वान, दीपोत्सव पर हर घर में जलाएं एक दीया

khaskhabar.com: सोमवार, 02 नवम्बर 2026 5:07 PM (IST)
श्री बाबा धाम में गौ सम्मान का आह्वान, दीपोत्सव पर हर घर में जलाएं एक दीया
रामलला का पावन संदेश और महालक्ष्मी जी के चित्र का विमोचन, श्रद्धालुओं को वितरित की पूजन सामग्रीभीलवाड़ा। शहर के श्याम नगर स्थित श्री बाबा धाम मंदिर परिसर में रविवार शाम भव्य महाआरती के पश्चात ‘राष्ट्रीय गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत दीपोत्सव पर गौ माता के सम्मान में प्रत्येक घर में एक दीपक प्रज्वलित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में श्री बाबा धाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी, जिला संत लाल महाराज, जिला समन्वयक सुनील जागेटिया, संभाग प्रभारी नंदलाल साहू एवं जिला प्रभारी जगदीश तेली के सानिध्य में ‘अयोध्या धाम से रामलला का पावन संदेश’ तथा महालक्ष्मी जी के पावन चित्र का विधिवत विमोचन किया गया। इसके बाद महाआरती में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं को पावन संदेश एवं पूजन सामग्री वितरित की गई। इससे पूर्व आयोजित साप्ताहिक सुंदरकांड पाठ के दौरान भी सैकड़ों भक्तों को दीपोत्सव पूजन के लिए यह सामग्री सप्रेम भेंट की गई थी। हर घर में गौ सम्मान का दीप जलाने की अपील
मीडिया प्रभारी राजेश नैनावटी ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी विधायक कार्यालय के प्रभारी बाबूलाल टाक ने उपस्थित जनसमूह से दीपोत्सव पर अपने घर में ‘एक दीया गौ माता के सम्मान में’ प्रज्वलित करने का आह्वान किया। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।
टाक ने कहा कि गौ माता की सेवा, रक्षा एवं सम्मान भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जहां गौ माता की सेवा और सम्मान होता है, वहां ठाकुर जी एवं माता अन्नपूर्णा का वास होता है तथा परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
संतों एवं श्रद्धालुओं की रही सहभागिता
महाआरती एवं विमोचन समारोह में महंत मंडल के ज्योतिषाचार्य पंडित शिवजी जोशी, आचार्य पंडित गोविंद गौतम सहित अनेक विद्वान पंडितों का सानिध्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर सुरेश जैन, विनोद अग्रवाल, पवन गोयल, विनोद जागेटिया, गोपाल मूंदड़ा, राहुल न्याति, अनिल जैन, सुभाष लड्डा, रमेश शर्मा, श्रीकांत त्रिपाठी, गोविंद जोशी, मृदुल जैन, रामपाल मंत्री, कुलदीप यादव सहित बाबा धाम परिवार के सदस्य एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement