यमुनानगर। जगाधरी स्थित श्री नगर कॉलोनी में बुधवार को दिन दहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यापारी को गोली मारकर दो लाख रुपए लूट लिए। बदमाशों ने व्यपारी के पैसे न देने पर उसे गोली मार दी। हांलाकि गोली व्यापारी के पैर में लगी। हवाई फायर करते लुटेरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार सरगोदा निवासी केवल कृष्ण बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए घर से निकली इसी दौरान बाइक सवार युवक उसके पीछे लग गए। कुछ देर पीछा करने के बाद उन्होंने व्यापारी की बाइक को टक्कर मार दी। व्यापारी के गिरते ही उन्होंने हवाई फायर किया और रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। जब व्यापारी ने बैग नहीं दिया तो उन्होंने उसके पैर में गोली मार दी। घटना की जानकारी के मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज देखी। जिसमें तीनों लुटरों की तस्वीर कैद हो गई है। ये तीनों लाल बाइक पर दिखाई दे रहें है। यमुनानगर के एसपी भी मौके पर पहुंचे और घायल व्यापारी का हालचाल जाना।