Advertisement
19 चालान के बावजूद एक्सप्रेसवे पर दौड़ती रही बस, नियमों की अनदेखी के बीच हुआ भीषण अग्निकांड

इसी तरह 21 जुलाई को 10 हजार रुपए, 15 जून को 4 हजार रुपए, 14 मई को 10,500 रुपए, 6 मई को 500 रुपए, 1 मार्च को 5 हजार रुपए, 21 फरवरी को 500 रुपए और 19 जनवरी को 12 हजार रुपए का चालान किया गया था। इन कार्रवाई के बावजूद बस का संचालन जारी रहना प्रवर्तन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
प्रारंभिक जांच के मुताबिक बस में आग एयर कंडीशनिंग सिस्टम में ब्लास्ट के बाद लगी। बताया जा रहा है कि सिस्टम में हुई खराबी के बाद आग ने इंजन के लुब्रिकेटिंग ऑयल को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते बस के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। स्लीपर बस होने के कारण कई यात्री ऊपरी बर्थ पर सो रहे थे। अचानक आग लगने से उन्हें संभलने और बाहर निकलने का पर्याप्त मौका नहीं मिल सका।
हादसे के दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आग और धुएं के बीच कई यात्रियों ने बस की खिड़कियों के शीशे तोड़े और किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। रेस्क्यू टीम ने बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया।
जानकारी के मुताबिक, 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कई घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। भीषण हादसे के बाद अब जांच एजेंसियां बस के परमिट, फिटनेस, चालक की योग्यता, पूर्व में किए गए चालानों, सुरक्षा मानकों और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रही हैं।
खास तौर पर यह सवाल जांच का अहम हिस्सा है कि जब बस के खिलाफ लगातार यातायात नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई हो चुकी थी और बड़ी रकम के चालान लंबित थे तो इसके बावजूद बस यात्रियों को लेकर एक्सप्रेसवे पर कैसे संचालित होती रही।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ग्रेटर नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


