Bus hits motorcycle in Sultanpur, UP, two killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी के सुल्तानपुर में बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 06 नवम्बर 2023 10:10 AM (IST)
यूपी के सुल्तानपुर में बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो की मौत
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक रोडवेज बस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर शाम सुल्तानपुर डिपो की बस ने एक बाजार के पास एक ओवरब्रिज पर सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर सवार 32 वर्षीय संदीप शर्मा और 26 वर्षीय संतोष शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया।
पुलिस ने बताया कि मृतक एक पारिवारिक समारोह से घर लौट रहे थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement