श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर से रायसिंह नगर जा रही राजस्थान लोक सेवा परिवहन की बस के परिचालक और राजस्थान रोडवेज की बस के चालक के बीच उधम सिंह चौक पर सोमवार शाम 7:30 बजे झड़प हो गई। रोडवेज बस के ड्राइवर का आरोप था कि बस का टाइम 8:10 बजे का है, लेकिन बस 7:30 पर आ गई। घटना के कारण उधम सिंह चौक पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने आकर जाम खुलवाया और दोनों बसों को रवाना किया।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :देश-दुनिया में बनेगी रावली टाडगढ़ वन्य जीव अभयारण्य की पहचान