जींद। भवन निर्माण कामगार यूनियन के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर पिछले 11 दिनों से लघु सचिवालय के बाहर दिया जा रहे धरना बुधवार को भी जारी रहा। धरने पर बैठे जिलेभर के मजदूरों ने सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया व नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन का पुतला भी फूंका। प्रदर्शनकरियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो वे भूख हड़ताल पर चले जाएंगे।