bulldozer as wedding gift.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी: शादी में तोहफे में दिए गए 'बुलडोजर'

khaskhabar.com: सोमवार, 28 मार्च 2022 2:42 PM (IST)
यूपी: शादी में तोहफे में दिए गए 'बुलडोजर'
प्रयागराज। जहां एक तरफ यूपी में बुलडोजर बाबा की सरकार बन चुकी है तो वहीं दूसरी तरफ सरकार बनने की खुशी में उपहार के रूप में लघु बुलडोजर दिए जा रहे हैं। प्रयागराज के कटरा में चौरसिया समुदाय की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में रविवार को शादी करने वाले नौ जोड़ों को घरेलू सामान समेत एक बुलडोजर का खिलौना भी दिया गया। प्रयागराज की मेयर अभिलाषा गुप्ता ने कहा कि बुलडोजर महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के विकास का भी प्रतीक है। राज्य में शांति और सद्भाव का माहौल बनाने के लिए दुल्हनों ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।
बुलडोजर का इस्तेमाल योगी आदित्यनाथ ने अपने पहले कार्यकाल में माफिया और अपराधियों की अवैध संपत्ति को ध्वस्त करने में बड़े पैमाने पर किया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement