Bulandshahr : Jeetu Saini, Killer of Three at Birthday Party, Shot Dead in Encounter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बुलंदशहर: बर्थडे पार्टी में तीन लोगों की हत्या करने वाला जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 09:09 AM (IST)
बुलंदशहर: बर्थडे पार्टी में तीन लोगों की हत्या करने वाला जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर
बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बर्थडे पार्टी में तीन युवकों की हत्या करने वाला बर्थडे ब्वॉय जीतू सैनी मुठभेड़ में ढेर हो गया है। एनकाउंटर में एसओजी प्रभारी असलम और एक अन्य सिपाही भी घायल हो गए। बर्थ डे पार्टी में जीतू सैनी ने 0.32 के पिस्टल से युवकों पर गोलियां बरसाई थीं जिसमें भाजपा नेता के परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी। पार्टी में केक लगाने को लेकर हुए विवाद में जीतू सैनी ने आकाश, मनीष और अमनदीप की गोली मारकर हत्या की थी। एनकाउंटर की जानकारी देते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि खुर्जा नगर पुलिस स्टेशन के इलाके में आज तड़के हमारी पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति स्कूटर पर आता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने पुलिस टीम पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहा।
एसएसपी ने बताया कि उसे ढूंढने के लिए लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए खुर्जा के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
बुलंदशहर में 25 अप्रैल को खुर्जा के सुभाष रोड स्थित जिम में तिहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई थी। मंगलवार को एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया था कि थाना खुर्जा नगर में 25, 26 अप्रैल की दरमियानी रात घटना हुई थी। तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों मौके पर पहुंचे और कई टीमें लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई हैं। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आठ आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
एसएसपी ने बताया था कि मुख्य आरोपी जीतू का जन्मदिन था, जिसने शाम के समय केक काटने के लिए कुछ लोगों को सीमा पोटरी पर बुलाया था। जहां पर इनका खाना पीना हुआ था। इसी बीच अमरदीप को पता चला कि पार्टी में उसे नहीं बुलाया गया है और केक काटने का कार्यक्रम जिम में रख लेता है। आरोपी जीतू को पता चलता है कि जिम में भी केक काटा जा रहा है, जिस पर आरोपी को लगता है कि अमरदीप उसे चैलेंज कर रहा है। आरोपियों की ओर से ईगो में वारदात को अंजाम दिया गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरतने पर प्रभारी निरीक्षक खुर्जा नगर को निलंबित किया गया है साथ ही चौकी प्रभारी व बीट आरक्षियों को भी निलंबित किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement