जींद। पुलिस ने जींद सफीदों रोड पर कार्रवाई करते हुए भैंसों से भरे एक ट्रक को जब्त कर लिया। जिसमें 5 भैंसों और 5 कटड़ों को ठूंस ठूंस कर भर रखा था। पुलिस ने तीन युवकों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि जींद सफीदो रोड पर भैसों से भरा ट्रक ले जाया जा रहा है। जिसकी सूचना पर ये कार्रवाई की गई।