प्रतापगढ़। कहते हे की आस्था गर मन में हो तो पत्थर भी पानी में तैरते हे। कुछ इसी तरह की बानगी देखने को मिलती है प्रतापगढ़ जिले की छोटीसादड़ी पंचायत समिति के पिलिखेड़ा ग्राम पंचायत स्थित बुलबुला महादेव की। जी है ये कोई किवदंती नहीं इसे सच का पर्याय कहा जा सकता है की यहां सच्चे मन से मांगी गयी मुराद अगर पूरी होनी है, तो उसी वक्त शिवलिंग के चारो और बहते पानी से बुलबुला स्वत: ही उठ जाता है । बरसो बरस से महादेव की ये लीला जारी है, और भक्तो की श्रद्धा और विश्वास को बल देती है ।