उन्होंने कहा कि नोट बदलने के चक्कर में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो
चुकी है इसका जिम्मेदार कौन है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने ब्राह्मणों का सम्मान
नहीं किया। इस पार्टी में जो भी ब्राह्मण थे पहले तो उनको मोहरा बनाकर उपयोग किया
गया फिर बाद में उसे दर किनार किया गया जबकि बसपा में ब्राह्मणों को उचित सम्मान
प्राप्त है। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपा तो घोर ब्राह्मण विरोधी है।