BSP another blow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बसपा को एक और झटका, विकास तिवारी ने दिया त्यागपत्र

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 6:30 PM (IST)
बसपा को एक और झटका, विकास तिवारी ने दिया त्यागपत्र
वाराणसी । विधानसभा चुनाव से पूर्व लगातार मिल रहे झटकों से उबरने की कोशिश कर रही बहुजन समाज पार्टी को बारम्बार झटके पर झटके मिल रहे हैं । इसी कड़ी में आज एक और नाम विकास तिवारी का जुड़ गया जब तिवारी ने मायावती की एक जाति विशेष के प्रति अनुराग और अन्य जातियों के प्रति द्वेष का आरोप लगाते हुए अपना त्यागपत्र जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी को सौंप दिया और भविष्य में किसी भी राजनीतिक दल का दामन न थाम समाज की सेवा में अपना शेष जीवन अर्पित करने का व्रत लिया। वाराणसी की राजनीति में अत्यंत चर्चित और मुखर इस युवा नेता ने जो नगर निगम में पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं तथा कैण्ट विथानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं ने वाराणसी की जनता की समस्या के लिए आजीवन संघर्ष करते रहने की बात कहा ।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement