Advertisement
प्रेमी संग खेत में अापत्तिजनक हालत में मिली बहन तो चाकू से गोद डाला

मामला सोरांव थाना क्षेत्र के पुरखीपुर गांव का है। यहां रहने वाले किसान की बेटी का गांव के ही युवक से प्रेम प्रपंच चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को भी थी। जिसके बाद सीमा पर पाबदियां लगा दी गई थी। लेकिनहाईस्कूल में अच्छे नंबर से पास होने पर उसे कुछ ढील दे दी गई तो वह अपने आशिक से मिलने चली गई ।
थानाध्यक्ष सोरांव सत्येंद्र सिंह ने बताया कि रात में अपने प्रेमी से खेत में मिलेगी इसकी भनक उसके भाई को लगी। जब शौच के बहाने युवती घर से निकली तो कुछ देर बाद उसका भाई भी उसका पीछा करता हुआ खेत की ओर खोजबीन करता पहुंच गया।
आपत्तिजनक हाल में देखते ही खोया आपा
गांव के किनारे खेत में हल्की आवाज सुनकर उसका भाई नजदीक गया तो युवती अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हाल में थी। यह देखते ही युवती के भाई ने अपना आपा खो दिया और पहले से लेकर चले चाकू को हाथ में निकालकर दौड़ पड़ा। गुस्से में तमतमाये युवती के भाई का गुस्सा देखकर प्रेमी के इश्क का भूत भाग गया और वह अपनी जान बचाकर भागा। लेकिन युवती नहीं भाग पायी। जिसके बाद भाई ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और प्रेमी के पीछे दौड़ा। लेकिन वह भागने में सफल रहा।। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो युवती की जान बचाकर अस्पताल ले जाया गया ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



