बूंदी। एक वर्ष पूर्व सौंदर्यीकरण के लिए बनाई गई छतरी अचानक भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई नहींं था। इससे बड़ा हादसा टल गया। छतरी के गिरने से आरयूडीपीआई के घटिया निर्माण की पोल भी खुल गई। इससे पहले भी नवल सागर किनारे बानी छतरी भी गिर चुकी है। उस समय भी लोगो ने घटिया निर्माण होने की शिकायत प्रशासन से की थी, लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसका परिणाम ये रहा कि एक-एक कर ये सभी गिर रहे हैं।