बैंक ऑफ बड़ौदा की सुंदरपुर शाखा में एक दुल्हन अपने शादी का कार्ड लेकर पैसा निकालने बैंक पहुंची । घंटों लाइन में लगने के बाद उसका नंबर आया तो बैंक अधिकारियों ने नियम की दुहाई देकर पैसा देने से इंकार कर दिया । मामला इलाहाबाद के सीमावर्ती कोहड़ौर थाना क्षेत्र के भाटी गांव का है । कोमल की शादी एक दिसंबर को होनी है ।21 नवंबर को सगाई व 25 नवंबर को तिलक भी होगी। लेकिन घर में पैसे नहीं है। कोमल खुद ही पैसा निकालने बैंक आफ बड़ौदा की शाखा सुंदरपुर पहुंची।
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबरयह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर
मुहर