khaskhabar.com: बुधवार, 17 अगस्त 2016 5:54 PM (IST)
जयपुर। ब्रिक्स देशो की महिला सांसदों का सम्मेलन जयपुर के विधानसभा भवन में 20 अगस्त से शुरू होगा। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत, ब्राजील, रूस, दक्षिण अफ्रीका, चीन की 42 महिला सांसद जयपुर आएगी। दो दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में विभिन्न सत्र होंगे जिसमें गरीबी हटाने, खाद्य सुरक्षा लागू करने, कृषि को बढ़ावा देने, शिक्षा में सुधार, महि्लाओं और बालिकाओं को समान अधिकार देने पर चर्चा होगी।
इसके साथ ही सम्मेलन में महिला सांसद सभी के लिए पानी बचाने, सफाई को बढ़ावा देने संबंधी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन में भाग लेने के लिए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और भारत की महिला सांसद जया बच्चन, पूनम महाजन, सुप्रिया सुले, कुमारी शैलजा समेत 26 सांसद भाग लेंगी।